ग्रोथ सपर्ट यानि विकासीय उछाल —
“रोहिन, देख कर चला करो, कभी कुर्सी से टकराते हो, कभी चीज़ें गिराते हो, हो क्या गया है तुमको?”माँ कुछ गुस्से से बोली।
छोटा भाई भी कहाँ चुप रहने वाला था , “झट से बोला ,देखो तो नयी जुराब में से अंगूठा कैसे बाहर निकल रहा है।”
लगभग 11-16 साल की उम्र में लड़के और लडकियां बहुत तेज़ी से बढ़ते हैं; मानो अचानक ही प्यारा सा गोलमटोल, बच्चा/ बच्ची एक अजीब से पतले दुबले, लम्बे ,उद्दंड, बात बात पर तकरार करने को तैयार, संम्भालने में मुश्किल व्यक्ति में तब्दील होने लगता है।
लड़कियों में यह अवस्था 12-13 वर्ष पर शुरू होती है और 16-18 की आयु तक चलती है ; इस दौरान एक प्यारी सी बच्ची , शारीरिक विकास के इस अजीब से दौर से निकल कर एक सुंदर, आत्मविश्वासी युवा नारी के रूप में समाज में अपना स्थान बनाने को तैयार सामने आती है।
लड़कों में ग्रोथ सपर्ट थोड़ा देर से आरम्भ होता है, लगभग13-14 से 18 वर्ष की उम्र तक लड़के पूरे व्यस्क हो जाते हैं।
ग्रोथ सपर्ट के चिन्ह:
*सबसे पहले बढ़ते हैं, हाथ और पैर। पैरों की उंगलियां जूतों से बाहर निकलने को बेताब रहती है। हर तीसरे,चौथे महीने नए जूते चाहिए रहते हैं।
*शरीर के जोड़ — घुटने, कोहनियाँ , कंधे बढ़ते ही जाते हैं, लगता है जैसे हड्डियां बढ़ गई हैं इन जोड़ों की। निककर , फ्रॉक ,स्कर्ट , पायजामे फटाफट छोटे होने लगते हैं।
*लड़कियों के हिप्स (नितम्भ) और लड़कों की चेस्ट (छाती) चौड़ी होने लगती है।
*शरीर के बाल गहरे और घने हो जाते हैं, बगलों और जननांगों में हलके बाल आने लगते हैं।
*शरीर से व्यस्क सी गंध आती है और इन सब के साथ ही शुरू होती हैं पिम्पल और मुहांसों की समस्यायें । इन का कारण है त्वचा की ग्रंथियों से निकलने वाले मिश्रण।
*साथ ही ऐसा लगता है जैसे सारे समय भूख लगी हो , इस सब के चलते बारबार कुछ न कुछ खाने को चाहिए रहता है।
यही समय है जब बहुत से बढ़ते बच्चे मोटे होने लगते हैं, यदि अभी से स्वस्थ और पौष्टिक भोजन खाने की आदत बना ली जाये तो ज़िंदगी भर मोटापे से बचा जा सकता है। घर का बना ताज़ा भोजन, बाहर बाजार के पिज़्ज़ा , बर्गर आदि से कंही बेहतर है।
## हम किशोर और किशोरियां का शरीर इतनी तेज़ी से बढ़ता है कि हमारे मस्तिष्क का विकास थोड़ा पीछे रह जाता है — इसीलिए हम थोड़े अजीब और अटपटे लगने लगते हैं, कभी कभी गिरते पड़ते से चलते हैं,
## इस शारीरिक विकासीय उछाल के चलते , हम शायद कुछ बेडौल और बेढब भी दीखते हैं ; किंतु जल्द ही हम एक खूबसूरत, स्वाबलंबी व् युवा व्यस्क में बदल कर इस संसार में अपनी जगह बनाएंगे; थोड़ा इंतज़ार करिये।

Leave a Reply