आसान विज्ञान —कौन से प्राकृतिक खाद्य पदार्थ गंजापन टालने में मदद कर सकते हैं ?

दोस्तों, एक बार 18 अगस्त का ब्लॉग– क्या गंजापन विरासत में मिलता है? फिर से देखते हैं ; 

वहां हमने बताया था कि स्त्रियों और पुरुषों, दोनों में AR जीन ही गंजेपन की  प्रमुख जीन है, और ये  X क्रोमोसोम पर पाई जाती है। 

यह जीन बालों की जड़ों को कमज़ोर बनाती है, व् इन कमज़ोर जड़ों वाले बालों पर जब DTH हार्मोन असर करता है तब बाल अपने समय से पहले ही गिर जाते हैं।

मित्रों, 30 से 150 बाल हर रोज़ गिरना प्राकृतिक है, किन्तु यदि इससे ज़्यादा  बाल गिरें, और हलके होने लगें या माथे व् कनपट्टी की बाल रेखा पीछे की ओर खिसकती  दिखे; स्त्रियों में मांग चौड़ी होती दिखे तो सावधान हो जाएं। 

This image has an empty alt attribute; its file name is IMG_8181.jpg

कई विशषज्ञ व्  चिकित्सक, इस समस्या के निवारण के लिए सेंटर चला रहे हैं , जिन में से कुछ हैं “रिचफील”, “डॉ. बत्रा”, “मायरा क्लिनिक”आदि।  बाबा रामदेव जी भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहते !

ये सभी DTH को रोकने की गोलियां व्  तरह तरह के तेल और क्रीम महंगे दामों पर बेचते हैं।

साथ में पौष्टिक , संतुलित भोजन करने की सलाह देते हैं।

इलाज चलता है सालों साल और काफी पैसा भी खर्च होता है।

इस सब के बावजूद गंजापन कुछ समय के लिए थम सकता है बस।  

आखिर में केवल एक विकल्प रह जाता है —- सर्जरी द्वारा हेयर ट्रांसप्लांट , जिस की कीमत हो सकती है 2 से 10 लाख रुपये !         

लगभग 66 % लोगों में बालों के झड़ने का मुख्य  कारण होता है  DTH  की अधिक मात्रा ! 

अब AR जीन आती है विरासत में जिसका कुछ किया नहीं जा सकता ;

तो केवल एक समाधान रह जाता है——DTH की मात्रा कम  करना। 

आइये देखते हैं कि कौन से 3  प्रकृतिक खाद्य पदार्थ DTH की मात्रा को कम करने में सहायक होते हैं?

1) जिंक से भरपूर आहार —-

 *हरी सब्ज़ियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ आदि , 

 *कद्दू के बीज, तिल, मूंगफली, बादाम ,

 *चना, मटर, सोयाबीन, दालें,

 *दूध, अंडे , पनीर, चॉकलेट , 

*गेहूं , चावल, आनाज, 

 इन्हें रोज़ मर्रा के भोजन में शामिल करें। 

2) खाद्य पदार्थ जिनमें लईकोपीन अधिक मात्रा में होता है —- 

  *अमरुद, आम , तरबूज़,पपीता, काले अंगूर ,

 *गाजर,चुकंदर , लाल पीली शिमला मिर्च, लाल पत्ता गोभी ,टमाटर ,

 यानि रंग बिरंगी सब्ज़ियां और फल खाने से DTH का असर कम हो जाता है।  

पुरूषों और स्त्रियों में गंजापन रोकने में सहायक सिद्ध होता है लईकोपीन से भरा खानI I

3 )  खाद्य पदार्थ जिनमें लाईसीन की मात्रा अधिक है —-

 *अलसी , मेथी दाना, स्पिरुलिना ( नीली-हरी एलगी), हरी चाय। 

*इन सब के साथ हल्दी, अश्वगंधा , शतावरी आदि भी भोजन में शामिल करने से बालों की सेहत बनी रहती है। 

बंधू , अब फैसला आपके हाथ में है — 

प्राकृतिक तरीके से आपने बाल बचाएँ ,

*ताज़ा पौष्टिक भोजन करें , DTH  की मात्रा कम करने वाले पदार्थ खाएं, 

*नियमित सिर की हलकी मालिश करें , यह रक्त प्रवाह बढ़ाएगी ,

*खुश्की, जूओं से बचें, बालों में नियमित तेल लगाएं , 

                        या 

 DTH को रोकने की गोलियां खाएं,

 तरह तरह के महंगे तेल और क्रीम लगाएं,

पैसा पानी की तरह बहाएं और 

आखिर में कराएं  सर्जरी द्वारा हेयर ट्रांसप्लांट।

रेणुका   

आसान विज्ञान— क्या पौष्टिक आहार कद बढ़ा सकता है ?

दोस्तों, आप ने देखा होगा कि जिन लोगों को अच्छा पौष्टिक आहार मिलता है वे आम तौर पर ऊँचे, लम्बे व् स्वस्थ होते हैं;
जो बच्चे झुग्गी झोपडी में, सड़कों पर पलते हैं या गरीब परिवारों से होते हैं वे छोटे , दुबले आकर के होते हैं व् बार बार बीमार पड़ते हैं
कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है?

हमारे भारत देश में लगभग 45 लाख बच्चे कुपोषण के शिकार हैं

**विश्व भर में 16 करोड़ , पांच वर्ष से नीचे की उम्र के बच्चे कुपोषण के कारण कुंठित शारीरिक विकास से ग्रसित हैं।
यदि गर्भवती स्त्री को सम्पूर्ण, पौष्टिक आहार नहीं मिले तो सीधा कोख में पल रहे बच्चे के विकास पर असर पड़ता है ;
स्त्री यदि पूर्ण व्यस्क न हो और छोटी उम्र में शिशु पैदा करे तब भी शिशु कम वज़न का पैदा हो सकता है;
यदि बच्चों के बीच में 2-3 वर्ष का अंतर न रखा जाये , तब भी माता और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा असर होता है।
क्या आप कारण बता सकते हैं?
**माता स्वयं कुपोषण का शिकार है ; पूर्ण रूप से विकसित नहीं है ; जल्दी जल्दी संतान पैदा करने के कारण उसका स्वयं का स्वास्थ ठीक नहीं है, ऐसी स्थिति में संतान पर दुष्प्रभाव होना स्वाभाविक है

संतुलित व् पौष्टिक भोजन


अब आप कहेंगे — पिछले ब्लॉग में तो लिखा था कि एक व्यक्ति की लम्बाई उसकी जीन्स पर निर्भर होती है !
बंधू , यही तो समझने की बात है, आपका शरीर अपनी जीन्स के अनुसार स्वाभाविक लम्बाई तभी लेगा अगर आप संतुलित व् पौष्टिक भोजन करेंगे,
व्यायाम करेंगे और समय से आराम भी करेंगे।

संभावित लम्बाई क्या है?
विरासत में मिली जीन्स के हिसाब से जो लम्बाई होनी चाहिए , उसे कहते हैं संभावित लम्बाई।

कैसे अनुमान लगाएं एक बालक का व्यस्क कद क्या होगा ?
एक आसान तरीका आप से साँझा कर रही हूँ —
पिता की लम्बाई …… 5’10”= 70”
माता की लम्बाई …… 5’3”= 63″
माता + पिता की लम्बाई ….. 133 “
पुत्र का कद होगा …… 133 + 5 = 138/2 =69”=5’9’”
पुत्री का कद होगा …… 133 – 5 = 128/2 =64” =5’4”
इस तरीके से आप जान सकते हैं , अनुमानित लम्बाई!

केवल 2”- 2.5” का फरक हो सकता है ऊपर या नीचे।

This image has an empty alt attribute; its file name is IMG_8151-1.jpg

आंत के कीड़े भी बच्चों के शारीरिक व् मानसिक विकास पर दुष्प्रभाव डालते हैं।

राउंडवार्म, पिंन वरम, व्हिपवर्म, फ्लूकवारम और टेपवर्म अक्सर उन बच्चों में पाए जाते हैं जो गंदे वातावरण में पलते हैं, गन्दा अधपका मांस व् बिना धुली पत्तेदार सबजियां, पत्तागोभी , गोभी आदि का सेवन करते हैं।
ये कृमि कई तरह की पेट की बीमारियां देते हैं; बच्चों में प्रोटीन की कमी पैदा करते हैं , यही कारण बनता है कुंठित शारीरिक और मानसिक विकास का। **

मित्रों, आशा करती हूँ की आप समझ गए होंगे स्वच्छ , पौष्टिक व् सम्पूर्ण भोजन का महत्व,
यह भी जान लें कि विरासत में मिले गुणों के अनुसार ही होती है कद काठी,
यदि सभी पूर्वज नाटे हैं तो 6′ लम्बाई का सपना न देखें , हाँ अपने को चुस्त व् तंदरुस्त ज़रूर रखें,
आपकी टिप्पणियों इंतज़ार रहेगा ,

रेणुका

आसान विज्ञान….क्या अनुवांशिक गुण सुधारे जा सकते हैं ? 

दोस्तों, ऐसी कौन सी 5 इच्छाएं हैं जिन्हे पाने के लिए बहुत से लोग जीवन भर प्रयत्न करते हैं ?  और काफी धन व् समय लगाते हैं इन्हे पूरा करने के लिए।

वैज्ञानिक भी लगे हैं इन मानवीय इच्छाओं के समाधान ढूंढ़ने में। कुछ  चतुर व्यक्ति,  लोगों को आश्वासित कर, उन्हें तरह तरह के स्वपन दिखा कर, ज़ोर शोर से धन अर्जित में लगे हैं!

आईये देखें ऐसी कौन सी आकांक्षाएँ हैं जो हर किसी को लुलोभित करती हैं?

1) ऊँचा लम्बा कद :

 हर पुरुष चाहता है एक  लम्बा चौड़ा व्यक्तित्व। अमिताभ बच्चन का सा कद हो तो क्या बात है। 

लडकियां भी 5’ 4” से ऊपर होना ही पसंद करती हैं, आज की अभिनेत्रियां कीर्ति सैनॉन, दीपिका पादुकोण आदि तो  5’9”के आस पास लम्बी हैं।

लोग क्या क्या तरीके अपनाते हैं लम्बे दिखने के लिए , बड़ी बड़ी हील्स , ऊंचे उठे हुए बाल और भी क्या कुछ !

 

मित्रों आपने देखा होगा कि छोटे कद के लड़के  लड़कियां अक्सर लटकने वाले व्यायाम  करने में लगे होते हैं , इस उम्मीद मैं की शायद लम्बे हो जाएं। 

2) दूसरा सपना है गोरी त्वचा:

कोई भी आपने स्वाभिक रंग से खुश नहीं दिखता , प्रत्येक व्यक्ति कितने ही प्रकार के उपायों में उलझा रहता है।   

तरह तरह की उबटने, क्रीम, देसी नुस्खे सब आजमाने को तत्पर , केवल गोरा बनने के लिए; आज कल आप देखेंगे  लड़के भी पीछे नहीं हैं इस दौड़ में।

3) सुडोल , छरेहरा , लचकीला शरीर:

हर लड़की और हर एक पुरुष का सपना होता है , आकर्षक डील डोल।  इस के चलते आप देख सकते हैं हर गली , हर नुकड़ पर  gym खुले हैं। 

कई प्रकार के डाइट्स प्रचलित हैं जो समय समय पर बदलती रहती हैं। 

विवाह की उम्र के मोटे , थुलथुल शरीर हे लड़के व् लडकियां शादी से पहले मेहनत  करके आकर्षक शरीर बना लेते हैं किन्तु विवाह के बाद साल भर में ही अपने पुराने वज़न पर पहुँच जाते हैं I

4)काले,घने,लहराते बाल:

कौन नहीं चाहता खूबसूरत बाल?  आखिर चेहरे के आस पास महकती, झूलती लटों पर कितने ही कवियों ने कवितायेँ लिखी हैं। यूँही तो नहीं कहते हैं  बालों को  “CROWNING GLORY”

सदियों से लोग कितने यत्न  करते रहे  हैं आपने बालों को सजाने सवारने के लिए। भांति भांति के तेल व्  नुस्खे  अपनाते हैं इन्हे बचाये रखने के लिए। पिछला  को  ब्लॉग ज़रूर पढियेगा  गंजेपन पर।  

5) स्वस्थ जीवन और लबी आयु :

मित्रों, बड़े बूढ़े हमेशा आशीर्वाद देते हैं,” युग युग जियो, स्वस्थ रहो, खुश रहो ।”

हम सब यही चाहते हैं कि बीमारियां हम से दूर रहे, हम और हमारे परिवार जन  साथ साथ ज़िंदगी का मज़ा लें, दुःख हमें कभी छुए भी नहीं। फिर भी हर परिवार में कुछ अकस्मात मौतें, कुछ बीमारियां , कुछ दुःख लगे ही रहते हैं। 

मित्रों , यदि आपने पीछे के ब्लॉग ध्यान से पढ़े हैं तो आप समझ गए होंगे कि यह पांचों गुण हमें मिलते हैं अपने पूर्वजों से विरासत में।  माता पिता व् दोनों तरफ के परिवारों से मिली जीन्स के अनुसार ही हम सब की कद काठी, त्वचा का रंग, बाल, स्वास्थय और आयु होती है। 

हाँ, कुछ हद तक प्रयत्न करने से हम अपने जीवन में सुधार ला सकते हैं किन्तु पूर्णतया बदल नहीं सकते। 

माना की हमारी अनुवांशिक प्रवर्ति हमारे वश में नहीं  किन्न्तु कुछ बदलाव  लाने के लिए लगातार अपने भोजन पर, वातावरण पर व् शारीरिक व्यायाम पर ध्यान  रखना ज़रूरी है।

साथियों, अगले ब्लॉग से हम शुरू करेंगे  बातचीत भोजन के महत्व के बारे में,

जुड़िये रहिये हमारे साथ,

रेणुका